24.2.2018 विद्यालय पूजन :- एक नई परंपरा की शुरुआत

Feb.24,2018.        Shamdo Jind (Haryana)

नवोदय क्रांति के मार्गदर्शन व प्रेरणा से एक ऐतिहासिक “सोच परिवर्तन ” की शुरुवात।।
अब आएगी क्रांति।
आज नवोदय क्रांति के मार्गदर्शन व प्रेरणा से एक ऐतिहासिक पहल हुई।
गांव शामदो जींद के एक युवा इंजीनियर श्री मनीष कुमार जी ने दादा खेड़े ,मंदिर व देवी देवताओं के साथ साथ अपने सरकारी स्कूल मे जाकर पूजा की।। नवदम्पति ने “विद्यालय पूजन“की नई सकारात्मक व क्रांतिकारी पहल की ओर साथ ही स्कूल में नवोदय क्रांति स्मार्ट क्लास रूम तैयार करने के लिए आर्थिक सहयोग दिया।। इसके लिए नवोदय क्रांति गुरु ने आप सभी की ओर से उनको सम्मानित किया। ओर इस युवक के प्रयास की     तारीफ     की ।  

यह  ऐतिहासिक कार्य एक सोच परिवर्तन का आधार बनेगा। इस युवक को आदर्श मानकर लोग इसका अनुसरण करेंगे। आज समाज को एक नई ओर सकारात्मक दिशा की जरूरत है। आओ कदम बढ़ाएं ।


दोस्तो हम सभी को समाज को सरकारी स्कूल के साथ जोड़ना है।।

कुछ चित्र :-

इस कार्य के लिये विद्यालय के प्राचार्य व खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ सुदेश सिवाच जी  ने उनको सम्मानित किया और बच्चों के समक्ष एक उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत किया।

मनीष ने भी स्मार्ट क्लास के लिए सेट टॉप बॉक्स व पैन ड्राइव  नवोदय क्रांति के स्मार्ट टीचिंग वीडिओज़ सहित प्राचार्य जी को भेंट की। बाद में मनीष के पापा ने नवोदय क्रांति स्मार्ट क्लास तैयार करवाई । 

Quick Navigation